Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

12 दिन बाद फरार हुई नवविवाहिता, शादी के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। विवाह के महज 12 दिन बाद नवविवाहिता अचानक ससुराल से गायब हो गई। पीड़ित पति का आरोप है कि महिला पहले से शादीशुदा थी और इस तथ्य को छिपाने के लिए आधार कार्ड में हेरफेर कर पति की जगह पिता का नाम दर्ज कराया गया था। मामले में एक मैरिज ब्यूरो और युवक की रिश्तेदार की मिलीभगत भी सामने आई है।

पीड़ित युवक इस्माइलाबाद क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसने अदालत को दी शिकायत में बताया कि करनाल स्थित एक मैरिज ब्यूरो में काम करने वाली उसकी रिश्तेदार ने शादी कराने का भरोसा दिलाया था। शुरुआत में पंजीकरण के नाम पर 3100 रुपये लिए गए और दावा किया गया कि संस्था कई सफल विवाह करा चुकी है।

इसके बाद युवती दिखाने, दस्तावेज तैयार कराने और शादी की तैयारियों के नाम पर युवक से अलग-अलग किश्तों में बड़ी रकम वसूली गई। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने 3,900 रुपये, 40 हजार रुपये, 20 हजार रुपये, 50 हजार रुपये, 3,100 रुपये और 33 हजार रुपये समेत करीब चार लाख रुपये ऐंठ लिए।

बताया गया कि युवक की शादी करनाल निवासी युवती से करवा दी गई। शादी के कुछ दिन बाद महिला मायके जाने की बात कहकर चली गई और  वापस लौटी, लेकिन , वह अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।

जांच के दौरान पीड़ित को जानकारी मिली कि महिला की पहले ही राजिंद्र कुमार नामक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी। आरोप है कि इस सच्चाई को छिपाने के लिए पहचान संबंधी दस्तावेजों में बदलाव किया गया था।

पीड़ित जब अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ करनाल स्थित मैरिज ब्यूरो पहुंचा और पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। युवक का आरोप है कि यह गिरोह शादी के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहा है।

पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने पिहोवा अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए इसे संज्ञेय अपराध माना और सुप्रीम कोर्ट के ‘ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार’ फैसले का हवाला देते हुए इस्माइलाबाद थाना पुलिस को तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, जालसाजी, आपराधिक साजिश, अमानत में खयानत और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.