Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला कैंट स्टेशन के पास नाले में मिली 15 माह की मासूम की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, अंबाला। अंकुर कपूर  , अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक नाले से करीब 15 महीने की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में बच्ची का शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) कार्यालय के पास बने नाले में सुबह कुछ लोगों ने एक बच्ची का शव पड़ा देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्ची ने क्रीम रंग की टी-शर्ट और सफेद रंग की लोअर पहन रखी थी। हालांकि मौके से ऐसा कोई सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन बच्ची के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि उसकी पहचान कराई जा सके। इसके साथ ही आसपास के थानों और गुमशुदगी रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची यहां कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.