Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के भगोट गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शिवनगर निवासी विश्व शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एक सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किए गए वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि वीडियो में मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा एक विशेष समुदाय के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका जताई गई।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वीडियो की जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए भोटा पुलिस चौकी बुलाया गया, जहां पूछताछ के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग करने, धमकी देने, किसी व्यक्ति की छवि धूमिल करने तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

Summer express/शिमला, संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की...

ड्यूटी के दौरान एएसआई को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

Summer express, बटाला। पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एएसआई को हार्ट अटैक आया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि...

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के भगोट गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश...

मानसून में साच पास जाने वाले पर्यटक रहें सतर्क, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा सलाह

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास की ओर जाने वाले पर्यटकों के लिए चुराह प्रशासन ने अहम एडवाइजरी जारी की है। मानसून की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में मौसम तेजी से बदल रहा है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे साच पास...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.