Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छोटी काशी में शुरू हुआ दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलरिटायरर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया फेस्टिवल का शुभारंभ

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: छोटी काशी मंडी में दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल को संस्कृति सदन मंडी में आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया। फिल्म फेस्टिवल के दौरान तीन दिनों तक 25 से अधिक शॉर्ट फिल्में दिखाई जा रही हैं जिनके माध्यम से कई सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया है।

इस फिल्म फेस्टिवल को फिल्म निर्देशक पवन शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं जोकि मूलतः मंडी शहर के ही रहने वाले हैं। पवन शर्मा ने बताया कि पहले दिन बर्थडे केक, जोकर, द गार्डन ऑफ लाइस, यस यू, एक बहता जीवन हरिद्वार में और सुधागाद जैसी फिल्मों को दिखाया गया। इसके बाद शाम के समय इंदिरा मार्किट के संकन गार्डन में फिल्मी कलाकारों के साथ पब्लिक इंट्रेक्शन भी करवाया गया। उन्होंने लोगों से इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में आकर उन फिल्मों को देखने का आहवान किया जो एक तरह से समाज को आईना दिखाती हैं।

फिल्म फेस्टिवल में फिल्म अभिनेता आदित्य श्रीवास्तव, यशपाल शर्मा, राजेश जैस, संजय मिश्रा और हेमंत पांडे सहित अन्य कलाकार और फिल्म जगत से जुड़े लोग शिरकत कर रहे हैं। अभिनेता हेमंत पांडे ने बताया कि वे इससे पहले भी मंडी आ चुके हैं और जंजैहली में उन्होंने फिल्म की शूटिंग की थी। अब मंडी पहुंचना काफी आसान हो गया है क्योंकि सड़कें काफी अच्छी बन गई हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल एक बेहतरीन माध्यम है उन युवाओं के लिए जो फिल्म जगत की बारीकियां सीखना चाहते हैं।फिल्म फेस्टिवल में युवाओं को फिल्म जगत के बारे में कई अहम जानकारियां भी दी जा रही हैं। इसमें विशेष रूप से भाग लेने पंजाब से आई युवती ने बताया कि उन्हें यहां पर काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। ऐसी-ऐसी फिल्में देखने को मिल रही हैं जो शायद पर्दे पर नहीं दिखाई जाती या फिर किसी दूसरे प्लेटफार्म पर भी नहीं मिलती। उन्होंने युवाओं से इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान भी किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.