Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल के कुशलीपुर गांव में चला स्वच्छता अभियान, लोगों को दिया सफाई का संदेश

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल।स्वच्छ भारत मिशन के तहत शनिवार को पलवल जिले के गांव कुशलीपुर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समाजसेवी मनोज बैंसला ने स्वयं श्रमदान कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया।

अभियान के दौरान गांव की गलियों और नालियों की सफाई की गई। ग्रामीणों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। समाजसेवी मनोज बैंसला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत मिशन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय आंदोलन है। इसकी सफलता के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों और शहरों की गलियों, सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना और लोगों में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साफ-सुथरा वातावरण न केवल सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि बीमारियों से भी बचाव करता है।

मनोज बैंसला ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र द्वारा पूरे प्रदेश में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर गांव कुशलीपुर में यह विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक स्वच्छता अभियान से जुड़ें और हरियाणा व पलवल जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाने में अपना योगदान दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्युगल खड्ड में फंसे सात पर्यटकों का सफल रेस्क्यू , एएसपी वीर बहादुर ने मानसून में नदी-नालों से दूर रहने की दी सख्त हिदायत

Summer express, राहुल चावला , पालमपुर | मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर के बीच पालमपुर की न्युगल खड्ड में फंसे सात पर्यटकों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने...

माता चिंतपूर्णी मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प, 70 करोड़ के ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट को जल्द मिलेगी मंजूरी  

Summer express, विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी  |  प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए करीब 70 करोड़ रुपये का मेगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है। संभावना जताई जा रही...

मंडी में जूनियर हॉकी टीम के ट्रायल संपन्न, नेशनल प्रतियोगिता के लिए 25 खिलाड़ी चयनित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | हिमाचल प्रदेश जूनियर हॉकी टीम के चयन के लिए शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए। प्रदेशभर से पहुंचे 85 युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला किया। ट्रायल के बाद 25 खिलाड़ियों...

‘मैं बीजेपी की बी-टीम नहीं’, विवादों के बीच निगम भंडारी का बड़ा बयान

Summer express, संजू, शिमला। किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शुरू हुए विवाद के बीच नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निगम भंडारी ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए भाजपा की “बी-टीम” बताए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं...

अंबाला में HTET परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, CCTV निगरानी और फ्री बस सेवा से परीक्षार्थियों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण और नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए अंबाला जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शनिवार को आयोजित पीजीटी लेवल-3 परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.