Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में सुसाइड नोट छोड़ लापता हुए BLO शिक्षक सुरक्षित बरामद, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में प्रशासनिक अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाकर लापता हुए सरकारी शिक्षक एवं बीएलओ प्रदीप कुमार को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। शिक्षक के व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट साझा करने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। करीब सात घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने उन्हें जरनैली कॉलोनी स्थित उनके रिश्तेदार के घर से सुरक्षित ढूंढ निकाला।

जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय प्रदीप कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोहंड में हिंदी अध्यापक हैं और वर्तमान में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। दोपहर उन्होंने अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में एक सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और वे अचानक लापता हो गए।

सुसाइड नोट सामने आते ही पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। जांच के दौरान सेक्टर-9 स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल के पास उनकी कार लावारिस हालत में मिली। कार के अंदर से दोनों मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

सीसीटीवी जांच में सामने आया कि प्रदीप कुमार अपनी कार छोड़ने के बाद ई-रिक्शा से आईटीआई चौक पहुंचे और वहां से दूसरी ई-रिक्शा लेकर जरनैली कॉलोनी चले गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर उन्हें उनके चाचा के घर से सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद रात करीब आठ बजे उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

सुसाइड नोट में प्रदीप कुमार ने घरौंडा के एसडीएम, तहसीलदार और सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा कि एसआईआर कार्य को लेकर आयोजित बैठक के बाद अधिकारियों ने उन्हें बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और नौकरी को लेकर धमकियां दीं। नोट के मुताबिक, अधिकारियों ने उन्हें चार्जशीट करने और पूरी जिंदगी स्पष्टीकरण देते रहने जैसी बातें कही थीं, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गए।

प्रदीप कुमार ने अपने नोट में लिखा कि वह 55 वर्ष की उम्र में इस तरह का मानसिक दबाव सहन नहीं कर पा रहे थे और लगातार तनाव के कारण रातभर सो भी नहीं सके। उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।

फिलहाल शिक्षक के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बैठक के दौरान आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे शिक्षक इस कदर मानसिक तनाव में आ गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुर्सी की लड़ाई में उलझी कांग्रेस, पंजाब के मुद्दे पूरी तरह गायब: अक्षय शर्मा

अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर हुई बैठक से पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को लगातार पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी...

हिमाचल कांग्रेस की जनरल हाउस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Summer express, संजू, शिमला।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद शनिवार को शिमला स्थित राजीव भवन में पार्टी की महत्वपूर्ण जनरल हाउस बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तैयार करने और विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।...

“जिन्होंने भगवान राम को नहीं छोड़ा, वे जनता को क्या छोड़ेंगे” : विक्रमादित्य सिंह

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में आयोजित कांग्रेस की आम बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...

धर्मशाला का त्रियुंड ट्रैक बना पर्यटकों की पहली पसंद, 86 लाख में हुआ टिकट ठेका

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला का विश्व प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक इस वर्ष भी पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। हिमालय की खूबसूरत वादियों और रोमांचक ट्रैकिंग का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। बढ़ती पर्यटक संख्या को देखते हुए वन विभाग ने ट्रैक...

महिला उद्यमियों को सिखाए फंडिंग एंड नेटवर्किंग के गुर, जिला उद्योग केंद्र ने डीआरडीए के हॉल में आयोजित की कार्यशाला

Summer expxress, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), हमीरपुर द्वारा उद्योग विभाग के तत्वावधान में रैम्प  परियोजना के अंतर्गत डीआरडीए सभागार में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हमीरपुर ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र की लगभग 40 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.