Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टू व्हीलर वालों के लिए नौकरी का मौका, पेटीएम में 25 हजार तक मिलेगी सैलरी

Summer express, धर्मवीर, मंडी।अगर आपके पास दोपहिया वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस है तो आपके लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड द्वारा मंडी जिले में सेल्ज ऑफिसर और माइक्रो मार्केटिंग मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए 6 और 7 जुलाई को सुंदरनगर और मंडी में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर और 7 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में इंटरव्यू लिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में 12वीं पास से लेकर स्नातक तक के पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के पास अपना दोपहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति के बाद कार्यस्थल मंडी जिला ही रहेगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौरान अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, बैंक पासबुक की कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो और नवीनतम बायोडाटा साथ लाना होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 या कंपनी प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर 94591-43074 पर संपर्क किया जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.