Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महिला उद्यमियों को सिखाए फंडिंग एंड नेटवर्किंग के गुर, जिला उद्योग केंद्र ने डीआरडीए के हॉल में आयोजित की कार्यशाला

Summer expxress, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), हमीरपुर द्वारा उद्योग विभाग के तत्वावधान में रैम्प  परियोजना के अंतर्गत डीआरडीए सभागार में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हमीरपुर ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र की लगभग 40 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, हमीरपुर, ठाकुर भगत नेगी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता, बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं, विपणन अवसरों एवं व्यवसाय विकास से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना था।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ठाकुर भगत नेगी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य से इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है और कार्यशाला के माध्यम से फडिंग एंव नेटवर्किंग के बारे में महतवपूर्ण जानकारियां दी गई है ताकि नई तकनीकों के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों को बेचने के लिए लाभ मिल सकें ।

वहीं कार्यशाला में स्वयं सहायता समूूहों आई हुइ महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यशालाओं से बहुत लाभ मिल रहा है और प्रोडेक्टों के लिए दिक्कतें पेश आ रही है तो किस तरह से समस्या का हल करना है। साथ ही डिजीटल मार्केटिंग को करने से किस तरह से फायदा होगा उन सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई है।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने महिला उद्यमियों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया, सरकारी सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाओं, बीमा सुविधाओं, उद्यम पंजीकरण (न्कलंउ त्महपेजतंजपवद), डिजिटल एवं ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।इसके अतिरिक्त विभिन्न कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की गई। यह कार्यक्रम रैम्प परियोजना के सोशल इन्क्लूजन घटक के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों की वित्तीय पहुंच को सुदृढ़ करना, उन्हें सरकारी सहायता योजनाओं से जोड़ना तथा सतत आजीविका एवं बाजार संपर्क के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्युगल खड्ड में फंसे सात पर्यटकों का सफल रेस्क्यू , एएसपी वीर बहादुर ने मानसून में नदी-नालों से दूर रहने की दी सख्त हिदायत

Summer express, राहुल चावला , पालमपुर | मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर के बीच पालमपुर की न्युगल खड्ड में फंसे सात पर्यटकों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने...

माता चिंतपूर्णी मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प, 70 करोड़ के ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट को जल्द मिलेगी मंजूरी  

Summer express, विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी  |  प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए करीब 70 करोड़ रुपये का मेगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है। संभावना जताई जा रही...

मंडी में जूनियर हॉकी टीम के ट्रायल संपन्न, नेशनल प्रतियोगिता के लिए 25 खिलाड़ी चयनित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | हिमाचल प्रदेश जूनियर हॉकी टीम के चयन के लिए शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए। प्रदेशभर से पहुंचे 85 युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला किया। ट्रायल के बाद 25 खिलाड़ियों...

‘मैं बीजेपी की बी-टीम नहीं’, विवादों के बीच निगम भंडारी का बड़ा बयान

Summer express, संजू, शिमला। किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शुरू हुए विवाद के बीच नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निगम भंडारी ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए भाजपा की “बी-टीम” बताए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं...

अंबाला में HTET परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, CCTV निगरानी और फ्री बस सेवा से परीक्षार्थियों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण और नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए अंबाला जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शनिवार को आयोजित पीजीटी लेवल-3 परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.