Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के 72 गांवों में एक साथ मना ‘मानसून अभिनंदन उत्सव’, पौधरोपण और जल संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, सोनीपत। मानसून के आगमन को पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के जन आंदोलन से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को हरियाणा के 72 गांवों में एक साथ ‘मानसून अभिनंदन उत्सव’ आयोजित किया गया। इस विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में जल-जागरण, पौधरोपण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम बढ़खालसा कॉम्प्लेक्स से आयोजित हुआ, जहां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी 72 गांवों को एक साथ जोड़ा गया।

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि सभी गांवों में एक ही समय पर पौधरोपण किया गया। ग्रामीण अपने खेतों, गांवों और पेड़ों की छांव से ऑनलाइन जुड़कर इस पर्यावरण अभियान का हिस्सा बने। पूरे आयोजन ने सामूहिक जनभागीदारी और तकनीक के बेहतर समन्वय की मिसाल पेश की।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा मुख्य कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और जल संरक्षण के प्रति समाज में स्थायी जागरूकता पैदा करना रहा।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने प्रत्येक नागरिक से जीवन में कम से कम 20 पौधे लगाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। यदि प्रत्येक नागरिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेशभर में लगातार जारी रहेगा और इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। 72 गांवों की एक साथ भागीदारी को सराहनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का जुड़ना इस बात का संकेत है कि समाज अब पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर हो रहा है।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अमर शहीद दादा कुशाल सिंह दहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को प्रेरणादायक बताया। साथ ही बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने बताया कि इस अनूठी मुहिम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 72वें जन्मदिन के अवसर पर 5 जून को की गई थी। उसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए अब 72 गांवों को इससे जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि तकनीक और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभियान चार प्रमुख उद्देश्यों पर आधारित है— अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्राणवायु बढ़ाना, जल संरक्षण और जल संवर्धन को बढ़ावा देना, सुरक्षित एवं स्वस्थ अन्न उत्पादन को प्रोत्साहित करना तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम कर स्वच्छ पर्यावरण तैयार करना। उनका कहना था कि यदि समाज इन चार संकल्पों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायक एम.डी. और बिंदर दनोदा ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। वहीं लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय ट्री मैन देवेंद्र सूरा की प्रेरणा भी पूरे आयोजन में दिखाई दी। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की।

इस अवसर पर बलिदानी दादा कुशाल सिंह दहिया पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष वीर सिंह दहिया, दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र दहिया, दहिया खाप चौबीसी के प्रधान उमेश दहिया, प्रवीण वर्मा, हेमंत नांदल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि, ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्युगल खड्ड में फंसे सात पर्यटकों का सफल रेस्क्यू , एएसपी वीर बहादुर ने मानसून में नदी-नालों से दूर रहने की दी सख्त हिदायत

Summer express, राहुल चावला , पालमपुर | मानसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर के बीच पालमपुर की न्युगल खड्ड में फंसे सात पर्यटकों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने...

माता चिंतपूर्णी मंदिर का होगा भव्य कायाकल्प, 70 करोड़ के ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट को जल्द मिलेगी मंजूरी  

Summer express, विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी  |  प्रदेश के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी मंदिर के सौंदर्यीकरण और आधुनिक विकास को लेकर प्रशासन ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए करीब 70 करोड़ रुपये का मेगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट अंतिम चरण में पहुंच चुका है। संभावना जताई जा रही...

मंडी में जूनियर हॉकी टीम के ट्रायल संपन्न, नेशनल प्रतियोगिता के लिए 25 खिलाड़ी चयनित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | हिमाचल प्रदेश जूनियर हॉकी टीम के चयन के लिए शनिवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में ट्रायल आयोजित किए गए। प्रदेशभर से पहुंचे 85 युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लिए जोरदार मुकाबला किया। ट्रायल के बाद 25 खिलाड़ियों...

‘मैं बीजेपी की बी-टीम नहीं’, विवादों के बीच निगम भंडारी का बड़ा बयान

Summer express, संजू, शिमला। किन्नौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद शुरू हुए विवाद के बीच नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निगम भंडारी ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए भाजपा की “बी-टीम” बताए जाने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं...

अंबाला में HTET परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, CCTV निगरानी और फ्री बस सेवा से परीक्षार्थियों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण और नकल रहित ढंग से संपन्न कराने के लिए अंबाला जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। शनिवार को आयोजित पीजीटी लेवल-3 परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.