Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम मंदिर मामले की जांच तेज, दूसरे दिन भी पूछताछ

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच शनिवार को भी तेज रही। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दूसरे दिन भी मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कर्मचारियों, चढ़ावे की गणना प्रक्रिया में शामिल लोगों और अन्य संबंधित पक्षों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, जांच टीम ने पहले दर्ज किए गए बयानों का मिलान दस्तावेजों और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों से किया तथा कुछ लोगों से दोबारा पूछताछ भी की।
एसआईटी अब मंदिर ट्रस्ट की ओर से की गई कुछ जमीन खरीद, वित्तीय लेनदेन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की भी पड़ताल कर रही है। हाल ही में कुछ दस्तावेज जांच एजेंसी को सौंपे गए हैं, जिनके आधार पर मामले का दायरा बढ़ाया गया है। सरकार ने एसआईटी को अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया है। इस मामले में गिरफ्तार आठों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत ने उन्हें 13 जुलाई तक जेल भेजा है। एसआईटी लगातार साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की बैठक कल
6 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक सुधार और मौजूदा विवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि ट्रस्ट की ओर से किसी संभावित निर्णय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एसआईटी और उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शंकराचार्य बोले-चंपत राय को जनता पीटेगी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- क्या इतने बड़े भगवान के दरबार में चोरी करके इस्तीफा देने से छुट्टी मिल जाएगी? ये क्या नाटक बना रखा है? पीटे जाओगे। अगर सरकार ने इनको जेल में नहीं डाला और सही सजा नहीं दिलवाई, तो जनता इनको पीटेगी।
गोपाल राव को फ्लाइट में देख ‘चढ़ावा चोर’ के नारे लगाए: चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी गोपाल राव को फ्लाइट में देखकर लोग भड़क गए। उन्होंने ‘चंदा चोर’ व ‘चढ़ावा चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। फ्लाइट की केबिन क्रू ने यात्रियों को समझाया। 

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मलेशिया में हार्ट अटैक से जगराओं के युवक की मौत, 3 साल पहले कर्ज ले गया था विदेश

हेमराज बब्बर | जगराओंपरिवार की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तीन साल पहले कर्ज लेकर मलेशिया गए जगराओं के गांव पोना निवासी 30 वर्षीय कमल कपूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के पहले ही निधन के बाद कमल...

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में पुरानी इमारत गिरी, दो लोगों के दबे होने की आशंका

चंडीगढ़ चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार को एक पुरानी इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद दो लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जबकि चार लोगों को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।यह हादसा प्लॉट नंबर 28/9 में हुआ, जहां कबाड़ से संबंधित काम किया...

पंचकूला में डबल मर्डर से सनसनी, पहले युवक की हत्या, कुछ घंटे बाद दोस्त का शव मिला

समर न्यूज। पंचकूला हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सेक्टर-19 में 20 वर्षीय संजीत की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुरानी...

भगवंत मान राज्य के हर निवासी की पहली पसंद : कुलवंत सिंह

सागर पाहवा | मोहालीपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार पूरे पंजाब में -लोक मिलनी प्रोग्राम -कर रही है, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी प्रोग्राम- के तहत गांव सुखगढ़ और रायपुर खुर्द के लोगों से मुलाकात की और उनसे गांव से जुड़े...

तरुण चुघ ने अमित शाह से की मुलाकात

दलजीत विक्की | दिल्लीराज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने शनिवार को देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा तथा राज्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.