Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस में टूट की आशंका… हाईकमान ने पूर्व सीएम चन्नी को बड़े फैसले से रोका

चंडीगढ़/नई दिल्ली
पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद शुरू हुआ असंतोष अब पार्टी नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों की खुली नाराजगी और वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के हालिया बयानों के बीच कांग्रेस हाईकमान सक्रिय हो गया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से चन्नी को संदेश दिया गया है कि वे फिलहाल कोई बड़ा राजनीतिक फैसला या सार्वजनिक घोषणा न करें। उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि उनकी जल्द ही राहुल गांधी से मुलाकात कराई जाएगी, जहां उनकी सभी आपत्तियों और सुझावों पर चर्चा होगी।
हाल ही में कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत संगठनात्मक जिम्मेदारियों का ऐलान किया था। इसमें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को नेता प्रतिपक्ष बनाए रखा गया, जबकि चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस फैसले से चन्नी समर्थकों में नाराजगी बढ़ गई। उनका कहना है कि दलित चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री होने के बावजूद चन्नी को अपेक्षित जिम्मेदारी नहीं दी गई।
शुक्रवार को चन्नी के आवास पर बड़ी संख्या में मौजूदा और पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री तथा पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। बैठक में कई नेताओं ने खुलकर मांग की कि पंजाब कांग्रेस की कमान चन्नी को सौंपी जाए। समर्थकों ने यह भी कहा कि यदि संगठनात्मक
फैसलों पर पुनर्विचार नहीं हुआ तो असंतोष और बढ़ सकता है। हालांकि चन्नी ने सार्वजनिक रूप से अलग राजनीतिक कदम की घोषणा नहीं की।
इसी बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की जा रही है और यही मौजूदा स्थिति की प्रमुख वजह है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुआ हालिया शिष्टाचार मुलाकात केवल पंजाब की कानून-व्यवस्था और सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित थी। रंधावा ने भाजपा में शामिल होने या कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें “भ्रामक” बताया।

एक लाइन का स्पष्ट आदेश जारी करना चाहिए : सुखजिंदर सिंह रंधावा

रंधावा ने दो टूक शब्दों में कहा कि हफ्तों लंबी बैठकें करने और कंट्रोवर्सी खड़ी करने के बजाय पार्टी को पहले ही दिन ‘एक लाइन का स्पष्ट आदेश’ जारी कर देना चाहिए था। हाईकमान को इतनी एक्सरसाइज करने की जरूरत ही नहीं थी। जब तीन-चार दौर की लंबी बैठकें हो चुकी थीं, तो उसके बाद भी ऐसी नाराजगी सामने आना लीडरशिप का सबसे बड़ा फॉल्ट है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंजाब कांग्रेस में मौजूदा विवाद मुख्य रूप से नेतृत्व और संगठनात्मक संतुलन से जुड़ा है। पार्टी नेतृत्व सार्वजनिक तौर पर किसी संकट से इन्कार कर रहा है, लेकिन लगातार सामने आ रही नाराजगी यह संकेत देती है कि चुनाव से पहले संगठन को एकजुट रखना हाईकमान की सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। आने वाले दिनों में राहुल गांधी और असंतुष्ट नेताओं के बीच होने वाली संभावित बातचीत से यह स्पष्ट होगा कि पार्टी इस संकट को किस तरह सुलझाती है।

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, सभी एक साथ दिखेंगे: वड़िंग

तमाम अटकलों के बीच अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुटबाजी की बातों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर नजर आएंगे। चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा हमारे वरिष्ठ नेता हैं। वहीं, मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उन्होंने साफ कहा कि इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मलेशिया में हार्ट अटैक से जगराओं के युवक की मौत, 3 साल पहले कर्ज ले गया था विदेश

हेमराज बब्बर | जगराओंपरिवार की आर्थिक तंगी दूर करने के लिए तीन साल पहले कर्ज लेकर मलेशिया गए जगराओं के गांव पोना निवासी 30 वर्षीय कमल कपूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के पहले ही निधन के बाद कमल...

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में पुरानी इमारत गिरी, दो लोगों के दबे होने की आशंका

चंडीगढ़ चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार को एक पुरानी इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद दो लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जबकि चार लोगों को रेस्क्यू टीमों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।यह हादसा प्लॉट नंबर 28/9 में हुआ, जहां कबाड़ से संबंधित काम किया...

पंचकूला में डबल मर्डर से सनसनी, पहले युवक की हत्या, कुछ घंटे बाद दोस्त का शव मिला

समर न्यूज। पंचकूला हरियाणा के पंचकूला में शुक्रवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सेक्टर-19 में 20 वर्षीय संजीत की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुरानी...

भगवंत मान राज्य के हर निवासी की पहली पसंद : कुलवंत सिंह

सागर पाहवा | मोहालीपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार पूरे पंजाब में -लोक मिलनी प्रोग्राम -कर रही है, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी प्रोग्राम- के तहत गांव सुखगढ़ और रायपुर खुर्द के लोगों से मुलाकात की और उनसे गांव से जुड़े...

तरुण चुघ ने अमित शाह से की मुलाकात

दलजीत विक्की | दिल्लीराज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने शनिवार को देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान पंजाब की मौजूदा कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा तथा राज्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.