समर न्यूज | जालंधर
विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई में पंजाब आ सकते हैं। वह पिछले दिनों डेरा बल्लां आ चुके हैं। उनकी रैली दोआबा में हो सकती है।
रेलवे के उच्च पदस्थ और विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 जुलाई को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने खुद पंजाब आ रहे हैं।
चर्चा है कि पीएम मोदी का यह दौरा केवल एक रेलवे स्टेशन के उद्घाटन तक सीमित नहीं रहेगा। जालंधर में प्रधानमंत्री की एक बड़ी जनसभा (रैली) आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। रैली के जरिए पीएम मोदी पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान का शंखनाद कर सकते हैं।