Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

35 साल पुराने अपहरण केस में पंजाब पुलिस के पूर्व हेड कांस्टेबल को पांच साल की सजा

मोहाली। पंजाब के 35 वर्ष पुराने अपहरण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत, मोहाली ने शनिवार को पंजाब पुलिस के पूर्व हेड कांस्टेबल कश्मीर सिंह को पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
अदालत ने दोषी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। कश्मीर सिंह वर्ष 2010 में ट्रायल के दौरान फरार हो गया था और करीब 15 वर्ष बाद सीबीआई ने उसे 12 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया था। मामला वर्ष 1991 का है। आरोप है कि तत्कालीन एसएचओ सुबा सिंह, एएसआई दलबीर सिंह, हेड कांस्टेबल कश्मीर सिंह और कांस्टेबल रावेल सिंह ने 7 अगस्त 1991 को बलजीत सिंह का कथित रूप से अपहरण किया।
बलजीत को लगभग 10 दिनों तक तरनतारन के चबाल थाने में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया। बाद में पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से इनकार कर दिया और वह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पीड़ित की पत्नी ने न्याय के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने 20 मार्च 2006 को एफआईआर दर्ज की और जांच पूरी करने के बाद 26 अप्रैल 2007 को सभी आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
ट्रायल के दौरान कश्मीर सिंह 21 जुलाई 2010 को अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। गिरफ्तारी के बाद 2 मार्च 2026 को उसके खिलाफ दोबारा आरोप तय किए गए और सुनवाई पूरी होने पर अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर पुलिस की दो बड़ी कामयाबी, 1.028 किलो चरस बरामद…नादौन हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, नादौन क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी...

कमान सराय में पार्किंग शुरू होते ही विवाद, कांग्रेस ने शुल्क देने से किया इनकार

Summer express, बलिंदर कुमार, गुरुग्राम। शहर के कमान सराय में नगर निगम की ओर से पार्किंग शुरू किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू की गई पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का कोई...

दिवाली पर कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 57 नमूनों में तीन जांच में फेल

Summer express,कैथल (बलिंदर कुमार)। दिवाली के त्योहार को देखते हुए कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से दूध, घी, पनीर और दूध से बनी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। पिछले डेढ़...

करवाचौथ को लेकर अंबाला के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के साथ मेहंदी लगवाने में जुटीं महिलाएं

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। करवाचौथ के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए महिलाएं खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रही हैं। चूड़ियों, शृंगार के सामान, करवा और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। वहीं,...

धान सत्यापन में गड़बड़ी से नाराज किसानों ने तहसीलदार कार्यालय पर जड़ा ताला

Summer express, कुरुक्षेत्र I‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर धान की फसल का सही पंजीकरण और सत्यापन नहीं होने से सैकड़ों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इस समस्या को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यों ने तहसीलदार कार्यालय पर ताला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.