Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास 2.532 किलोग्राम चरस के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-: मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस जिला नूरपुर लगातार सघन अभियान चला रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए (CIA) नूरपुर की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नागाबाड़ी टोल प्लाजा के समीप एक मोटरसाइकिल सवार को 2.532 किलोग्राम चरस (कैनाबिस) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद नशीले पदार्थ के अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सीआईए नूरपुर की टीम नियमित गश्त एवं वाहन जांच अभियान के दौरान नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, जिसका पंजीकरण नंबर PB 35 H 9592 है, संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की और नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक के कब्जे से 2.532 किलोग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार (33 वर्ष) पुत्र जसवंत राय, निवासी रविदास मोहल्ला, नरोट मेहरा, तहसील एवं जिला पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आरोपी से नशीले पदार्थ की खरीद, आपूर्ति और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ कर रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद चरस और मोटरसाइकिल को कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.