Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ज़ेनिथ वॉटरफॉल पर अचानक बढ़ा पानी: 100 से अधिक पर्यटक फंसे, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

Summer express, मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच खोपोली स्थित प्रसिद्ध ज़ेनिथ वॉटरफॉल पर बड़ा हादसा टल गया। रविवार को अचानक जलस्तर बढ़ने से यहां घूमने पहुंचे 100 से अधिक पर्यटक तेज बहाव के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, मुंबई से सटे खालापुर तालुका के खोपोली क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण नदियां और झरने उफान पर हैं। प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक ज़ेनिथ वॉटरफॉल पहुंच गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार दोपहर अचानक झरने का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। कुछ ही मिनटों में तेज बहाव के कारण पर्यटक अलग-अलग हिस्सों में फंस गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही विहारी ठाकुरवाड़ी गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रस्सियों और स्थानीय संसाधनों की मदद से राहत अभियान शुरू किया और सभी फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। बचाव अभियान के दौरान ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से मॉनसून के दौरान झरनों, नदियों और पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने भी पर्यटकों से मौसम विभाग और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.