Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिशन 2027 की तैयारी तेज: संगठन-सरकार में तालमेल बढ़ाएगी कांग्रेस, भाजपा पर भी साधा निशाना

Summer express/शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने मिशन 2027 को लेकर अपनी राजनीतिक रणनीति को तेज कर दिया है। शिमला में आयोजित दो दिवसीय बैठकों के बाद पार्टी ने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए कई अहम फैसलों की घोषणा की। कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने बताया कि हर मंत्री को एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जबकि पार्टी राम मंदिर चंदा विवाद और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी भाजपा और केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है।

शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि दो दिनों तक चली बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में पॉलिटिकल एडवाइजरी कमेटी की बैठक आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल करेंगे। बैठक में कांग्रेस विधायक, वरिष्ठ नेता और कमेटी के सदस्य आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय करेंगे।

रजनी पाटिल ने कहा कि पार्टी ने सरकार और संगठन के बीच तालमेल को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश सरकार के प्रत्येक मंत्री को एक जिले की जिम्मेदारी दी जाएगी। संबंधित जिले में संगठन के उपाध्यक्ष और महासचिव भी उनके साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे ताकि सरकार की योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचे और संगठन की प्रतिक्रिया सरकार तक समय पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था की समीक्षा हर तीन महीने में की जाएगी।उन्होंने बताया कि कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दे रही है। इसी उद्देश्य से यूथ कांग्रेस और महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में यात्राएं निकालेंगी। इन अभियानों के माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएंगे। उनका कहना था कि मजबूत संगठन ही मिशन 2027 की सफलता की आधारशिला बनेगा और पार्टी इसी दिशा में लगातार काम कर रही है।

राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर भी कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज करने के संकेत दिए हैं। रजनी पाटिल ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को प्रदेशभर में उठाएगी और जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई हो रही है, जबकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और व्यापक जांच की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा से जवाब मांगेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती रहेगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भी केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसे मामलों ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं और कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। उनका कहना था कि युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए दोषियों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है।

राम मंदिर चंदा मामले का उल्लेख करते हुए विनय कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर जवाबदेही से बच नहीं सकती। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा धार्मिक आस्था का सम्मान करती रही है और जनता के विश्वास से जुड़े मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ वित्तीय मामलों में भेदभाव कर रही है और राज्य के हितों की अनदेखी की जा रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह इन सभी मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाते हुए मिशन 2027 की तैयारियों को और तेज करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष  के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

Summer express/शिमला/ संजू -:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार...

छोटी काशी में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक अनिल शर्मा ने निभाई झंडा रस्म

रवि नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में हुआ भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुओं ने लिया महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प मंडी/धर्मवीर -:छोटी काशी मंडी में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रवि नगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में...

धर्मशाला में 30 अक्टूबर को भाजपा की पदयात्रा, पालमपुर से जुटेंगे 3000 लोग

दिल्ली रैली के लिए सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का लगाया आरोप, धर्मशाला पदयात्रा में पालमपुर से शामिल होंगे 3000 लोग Summer express/पालमपुर-:भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.