Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अक्षय कोड़ा हादसा: कैंडल मार्च के जरिए न्याय की मांग, परिजनों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई आवाज

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अक्षय कोड़ा को न्याय दिलाने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। सोमवार शाम परिजनों, मित्रों और स्थानीय लोगों ने धर्मशाला में कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत अक्षय को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों ने निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की।

कैंडल मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर अक्षय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और प्रशासन से मामले की जांच में पारदर्शिता बनाए रखने की अपील की। परिजनों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल न्याय की मांग करना ही नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना भी है।मृतक के भाई शिवेक कोड़ा ने कहा कि प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है, जिससे परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस सड़क पर हादसा हुआ, उसकी खराब स्थिति को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। उनका कहना है कि यदि संबंधित विभाग ने समय पर कार्रवाई की होती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।परिजनों ने मांग की है कि विभागीय जांच को जल्द पूरा कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क सुरक्षा के मानकों को प्राथमिकता देते हुए ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।परिवार ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि किसी भी परिवार के लिए अपने बेटे को खोने का दुख असहनीय होता है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासनिक जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.