Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बीडीसी चुनाव जल्द कराने की मांग,भाजपा ने एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर में लंबित बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनावों को शीघ्र कराने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा मंडल ने पूर्व विधायक राजेंद्र राणा  के नेतृत्व में एसडीएम सुजानपुर के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि जिले के भोरंज ब्लॉक को छोड़कर अन्य पांच विकास खंडों—नादौन, हमीरपुर, बड़सर, सुजानपुर और टौणीदेवी—में बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव अब तक नहीं करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में हो रही देरी से स्थानीय निकायों का कामकाज प्रभावित हो रहा है और सरकार को बिना किसी विलंब के चुनाव संपन्न कराने चाहिए।राणा ने कहा कि सभी विकास खंडों में एक समान नियम लागू होने चाहिए और चुनाव कार्यक्रम में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर चुनाव टाल रही है, जिससे पंचायती राज संस्थाओं की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि लंबित चुनावों की तिथि जल्द घोषित की जाए ताकि निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से विकास कार्यों को गति मिल सके।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द चुनाव नहीं करवाए गए तो भाजपा आगामी दिनों में जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक आंदोलन तेज करेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.