Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वर्दी के पीछे सेवा और साहस को मिला सम्मान, 11 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

करुणा मित्तल | पंचकूला
समाज की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आमजन की सेवा में दिन-रात तैनात रहने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के सम्मान में पिंजौर स्थित एक होटल में राउंड टेबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से ‘नाइट्स इन खाकी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंचकूला पुलिस के 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कालका के एसडीएम संयम गर्ग विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी समाज और देश की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सम्मान के योग्य है। इस अवसर पर एसीपी विक्रम नेहरा, पिंजौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार, क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के प्रभारी पीएसआई प्रवीण कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी पीएसआई सचिन, सेक्टर-25 पुलिस चौकी प्रभारी पीएसआई रामू स्वामी, एएसआई मुकेश कुमार, एएसआई सुनीता, एएसआई सुदेश कुमारी, एएसआई राजेश और सिपाही नितिन सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के प्रभारी इंस्पेक्टर दलीप सिंह को भी सम्मानित किया गया, हालांकि वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि कई पुलिसकर्मी पर्दे के पीछे रहकर सुरक्षा शाखा, साइबर सेल, रीडर शाखा और अन्य इकाइयों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.