Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डेराबस्सी नप की प्रधान बनीं आशु उपनेजा, दविंदर उपप्रधान चुने गए

गुरमीत सिंह | डेराबस्सी
डेराबस्सी नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपना नेतृत्व स्थापित करते हुए वार्ड नंबर 15 की पार्षद आशु उपनेजा को सर्वसम्मति से नगर परिषद का प्रधान तथा वार्ड नंबर 1 से पार्षद दविंदर सैनी को उपप्रधान चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की विशेष उपस्थिति में एसडीएम एवं चुनाव कन्वीनर अमित गुप्ता की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नवनिर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर परिषद डेराबस्सी का विकास बिना किसी भेदभाव और पार्टीबाजी से ऊपर उठकर केवल जनहित एवं मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने सर्वसम्मति से हुए चुनाव को लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बताते हुए सभी पार्षदों का सहयोग और समर्थन देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद में तीसरे उपप्रधान के पद को लेकर तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा आवश्यक प्रस्ताव पारित कर निर्धारित समय के भीतर अधिसूचना जारी करवाकर इस पद का चुनाव भी कराया जाएगा।
चुनाव से पहले नगर परिषद के सभी 19 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...

हाईकोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में फांसी की सजा रद्द की

summer express , चंडीगढ़ (मोनिका रावत)। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मौत की सजा पाए गुरप्रीत उर्फ गोपी को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से सुनाई गई मृत्युदंड की सजा को रद्द करते हुए आरोपित को संदेह का लाभ देकर बरी...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

पंजाब में चार साल से नियमित डीजीपी नहीं, हाई कोर्ट ने मांगा सरकार से हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के मुखिया के पद पर पिछले चार साल से नियमित नियुक्ति नहीं होने का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के...

कपूरथला में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

summer express , कपूरथला। सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव ढुडियांवाल मोड़ के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद थाना सदर कपूरथला पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हरपाल सिंह उर्फ पाला के रूप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.