Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

55 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

|चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 55 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग से जुड़े कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।
राज्य के कराधान विभाग की जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी फर्मों और कागजी लेनदेन के माध्यम से करोड़ों रुपये के फर्जी टैक्स इनवॉइस जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का अनुचित लाभ दिलाने वाले नेटवर्क का संचालन कर रहा था।
विभाग के अनुसार, प्रारंभिक जांच में लगभग 55 करोड़ रुपये की संदिग्ध बिलिंग का पता चला है। मामले में कई फर्जी कंपनियों और बैंक खातों के इस्तेमाल की भी जानकारी मिली है।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस कार्रवाई को कर चोरी के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदार कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और फर्जी बिलिंग या टैक्स चोरी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जांच में जुटी कराधान विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे नेटवर्क के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विभाग ने कारोबारियों से अपील की है कि वे केवल वास्तविक और पंजीकृत फर्मों के साथ ही व्यापार करें तथा किसी भी संदिग्ध लेनदेन या फर्जी बिलिंग की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। मामले की जांच अभी जारी है। हालंाकि पंजाब में जीएसटी चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फर्जी कंपनियां बनाकर फर्जीवाड़ा होता रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सूरत के कपड़ा बाजार में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

summer express , सूरत। गुजरात के सूरत में देर रात बहुमंजिला श्याम संगिनी कपड़ा बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि छठी मंजिल पर स्थित 12 से अधिक दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में दुकानों में रखा करोड़ों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर...
Summer Express - Auto Draft

फिरोजपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

summer express , फिरोजपुर। फिरोजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 14.17 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज...

गूगल मैप ने पहुंचाया खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर, खाई में गिरने से बची हरियाणा की कार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हरियाणा के तीन युवक उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब उनकी आई-20 कार गलत रास्ते पर उतरकर सड़क से फिसल गई। कार झाड़ियों में अटक गई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल...

अंबाला में मलेरिया के 8 और डेंगू का एक केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। मौसम में बदलाव के साथ अंबाला जिले में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। जिले में अब तक मलेरिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू का भी एक मरीज मिला है। इनमें कुछ मरीज उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामलों के सामने आने...

कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापे

summer express , बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में बुधवार को कर्नाटक में कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी की कार्रवाई करीब 18 स्थानों पर चल रही है। इनमें कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी बेटी प्रियंका जारकीहोली के आवास भी शामिल हैं।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.