Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने 200.83 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के बहुचर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचकूला स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में अभियोजन शिकायत (प्रोसिक्यूशन कंप्लेंट) दाखिल कर दी है। धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई इस कार्रवाई में ईडी ने 200.83 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने चार प्रमुख आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए अगली सुनवाई 4 अगस्त निर्धारित की है।

ईडी के अनुसार, जांच के दौरान कुल 179.83 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां और 20.99 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां अटैच की गई हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और दिल्ली में स्थित जमीन, भवन, बैंक खाते तथा फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडीआर) शामिल हैं। ईडी का कहना है कि इन सभी संपत्तियों को फिलहाल 180 दिनों के लिए अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-33सी और सेक्टर-21सी में स्थित संपत्तियों का संबंध आरोपी विक्रम वधवा से पाया गया है। वहीं, मोहाली की प्रिज्मा रेजिडेंसी एलएलपी और मार्टेल बिल्डवेल एलएलपी की परियोजनाओं के साथ चंडीगढ़ स्थित एक औद्योगिक प्लॉट, जिसे रिभव ऋषि और दिव्या अरोड़ा से जुड़ा बताया गया है, को भी कुर्क किया गया है। इसके अलावा कई बैंक खातों और एफडीआर को भी ईडी ने अपने कब्जे में लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अदालत में दायर अभियोजन शिकायत में कुल 14 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें चार व्यक्तिगत आरोपी, कई कंपनियां, साझेदारी फर्में और उनके लाभकारी स्वामी शामिल हैं। आरोपियों में रिभव ऋषि, विक्रम वधवा, अभय कुमार, नरेश कुमार, स्वाति सिंगला, अभिषेक सिंगला, दिव्या अरोड़ा, मनोज कुमार शर्मा और अंकुर शर्मा सहित अन्य संस्थाओं के नाम भी शामिल हैं।

मामले से जुड़े दस्तावेज हजारों पन्नों में होने के कारण अदालत ने उनकी विस्तृत जांच के लिए अतिरिक्त समय देने की ईडी की मांग स्वीकार कर ली है। अब 4 अगस्त को स्क्रूटनी रिपोर्ट अदालत के समक्ष पेश की जाएगी। साथ ही नरेश कुमार के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति से संबंधित प्रक्रिया पर भी विचार किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक हरनीत सिंह ओबेराय ने शिकायतकर्ता सहायक निदेशक को आधिकारिक कार्यों के चलते व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट देने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। हालांकि अदालत ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

विशेष पीएमएलए अदालत ने आदेश दिया है कि मुख्य आरोपी रिभव ऋषि, विक्रम वधवा, अभय कुमार और नरेश कुमार न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। अगली सुनवाई के दौरान उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत ने रिमांड से संबंधित सभी दस्तावेजों को भी केस रिकॉर्ड का हिस्सा बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मामले में अब दस्तावेजों की जांच रिपोर्ट और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजर रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.