Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2029 से लागू हो सकता है ‘एक देश-एक चुनाव’, 99% समर्थन में

नई दिल्ली। देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रस्ताव ‘एक देश-एक चुनाव’ (वन नेशन, वन इलेक्शन) को लेकर गठित संसद की संयुक्त समिति ने संकेत दिए हैं कि यदि विधायी प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाती है तो नई व्यवस्था वर्ष 2029 से लागू हो सकती है।
समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने कहा कि अब तक प्राप्त सुझावों में लगभग 99 प्रतिशत लोगों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समिति अभी विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञों, संवैधानिक जानकारों और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव लेने की प्रक्रिया में है। समिति अध्यक्ष के अनुसार इस विषय पर व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है ताकि सभी राज्यों, राजनीतिक दलों, विधि विशेषज्ञों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े पक्षों की राय को अंतिम रिपोर्ट में शामिल किया जा सके। इतने बड़े संवैधानिक बदलाव के लिए सभी पहलुओं का गंभीर अध्ययन आवश्यक है और समिति उसी दिशा में काम कर रही है। ‘एक देश-एक चुनाव’ का उद्देश्य लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना है। केंद्र सरकार का तर्क है कि इससे बार-बार लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता से विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे, सरकारी खर्च में कमी आएगी और प्रशासनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
सुरक्षा बलों की बार-बार तैनाती की आवश्यकता भी कम होगी। वहीं विपक्ष के कई दलों और कुछ संवैधानिक विशेषज्ञों ने इस प्रस्ताव पर अलग राय व्यक्त की है।

सर्वसम्मति बनाने पर जोर

समिति का कहना है कि उसका उद्देश्य केवल रिपोर्ट तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसा व्यावहारिक मॉडल प्रस्तुत करना है जिस पर व्यापक सहमति बन सके। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि सभी संवैधानिक प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती हैं तो 2029 से इस व्यवस्था
को लागू करने की संभावना बन सकती है। हालांकि अंतिम निर्णय संसद में विधेयकों के पारित होने और आवश्यक संवैधानिक अनुमोदन पर ही निर्भर करेगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.