Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी हुई तेज, बागी नेताओं की बैठक में नेतृत्व पर उठे सवाल

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल को लेकर जारी असंतोष शनिवार को एक बार फिर खुलकर सामने आया। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व वाले बागी गुट ने पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात कर अपनी नाराजगी विस्तार से रखी।
बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व को लेकर तीखी चर्चा हुई। हालांकि बैठक के बाद बघेल ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है और सभी नेताओं की बात सुनकर रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को भेजी जाएगी।
बैठक में शामिल नेताओं ने संगठनात्मक नियुक्तियों, कार्यशैली और प्रदेश नेतृत्व को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। सूत्रों के अनुसार, चन्नी ने स्पष्ट कहा कि यदि पार्टी को 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूत स्थिति में पहुंचाना है तो नए नेतृत्व पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने वड़िंग से पद छोड़ने की बात भी कही। वहीं, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो सभी वर्गों को एक साथ लेकर आगे बढ़े और जिस पर किसी तरह के समझौते की छाप न हो।

बघेल बोले: अंतिम फैसला हाईकमान करेगा
बैठक के बाद भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने सभी नेताओं की बातें गंभीरता से सुनी हैं। सभी सुझाव और शिकायतें कांग्रेस नेतृत्व तक पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में संवाद की प्रक्रिया जारी है और सभी मुद्दों का समाधान संगठन के भीतर ही निकाला जाएगा।
2027 चुनाव से पहले एकजुटता बड़ी चुनौती
पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से प्रदेश नेतृत्व और संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर खींचतान जारी है। पार्टी हाईकमान लगातार दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि मतभेद जल्द नहीं सुलझे तो 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखना बड़ी चुनौती बन सकता है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.