Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन में पत्नी की हत्या की साजिश नाकाम, खाई में धक्का देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पत्नी की हत्या के प्रयास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने के मात्र आधे घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को नगाली के पास से गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सिविल अस्पताल सोलन और बाद में बेहतर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई की रात एक स्थानीय व्यक्ति ने पंच परमेश्वर मंदिर के समीप तीन युवकों को एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में देखा। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो उसने युवकों को महिला को गहरी खाई में धक्का देते हुए देखा। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घटनास्थल से खून के निशान मिले। स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान घायल महिला झाड़ियों से निकलकर बाईपास सड़क तक पहुंच गई, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया।जांच में सामने आया कि पीड़िता आरोपी दलीप कुमार की पत्नी है। पुलिस के अनुसार, पति ने अपने भाई शिवम् और दोस्त मदन कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। तीनों महिला को उत्तर प्रदेश से सोलन घूमने के बहाने लाए। सुनसान स्थान पर पहले उसके गले पर चाकू से हमला किया गया और फिर उसे करीब 100 मीटर गहरी खाई में धक्का दे दिया। वारदात के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी पहलुओं से गहन जांच जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.