Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अब घर बैठे मिलेगा बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध का विशेष प्रसाद, ऑनलाइन सेवा शुरू

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:  उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। अब देश और विदेश में रहने वाले भक्त मंदिर आए बिना भी बाबा का विशेष प्रसाद अपने घर मंगवा सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडिया पोस्ट के सहयोग से ऑनलाइन प्रसाद वितरण सेवा शुरू की है।मंदिर की प्रबंधक एवं उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि श्रद्धालु मंदिर ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से विशेष प्रसाद पैकेज की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के बाद इंडिया पोस्ट के जरिए प्रसाद सीधे उनके घर पहुंचाया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य उन भक्तों तक भी बाबा का आशीर्वाद पहुंचाना है, जो किसी कारणवश मंदिर नहीं आ पाते।

उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि विशेष प्रसाद पैकेज में बाबा को अर्पित रोट, पवित्र जल, अखंड धूने की विभूति, चांदी की सिंघी, धूप तथा पवित्र सिंदूर जैसी धार्मिक सामग्री शामिल की गई है। मंदिर प्रशासन का मानना है कि इस सुविधा से देश-विदेश में बसे लाखों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा और वे घर बैठे ही बाबा बालक नाथ का प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे।इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन कमरा बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। अब श्रद्धालु मंदिर परिसर स्थित सराय भवन में ठहरने के लिए भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पहले से कमरा आरक्षित कर सकते हैं। इससे यात्रा के दौरान उन्हें ठहरने की व्यवस्था को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।मंदिर प्रशासन का कहना है कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से श्रद्धालुओं को अधिक पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक व्यवस्था मिलेगी, जिससे उनकी धार्मिक यात्रा पहले की तुलना में और अधिक सुगम बन सकेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में लंपी वायरस की दस्तक तेज, 350 पशु संक्रमित; 70 का उपचार जारी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पशुओं में लंपी वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पशुपालन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक करीब 350 पशु लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 211 पशु उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 70 संक्रमित पशुओं का...

चलती स्कूल वैन का दरवाजा खुलने से 10 वर्षीय छात्र पहिए के नीचे आया, मौत

summer express , कटनी | कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीसरी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूल जाते समय चलती वैन का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे छात्र सड़क पर गिर गया और वैन के पहिए की चपेट...

आदमपुर में पंजाब रोडवेज बस ने युवक को कुचला: मौके पर मौत, सड़क पर लगा जाम

Summer express , जालंधर | जालंधर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर आदमपुर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस के सामने गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 7:30 से 8 बजे के बीच हुआ, जब पंजाब रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने सड़क पर जा रहे युवक को पीछे से टक्कर...

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.