Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने 31 जुलाई 2026 को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सरकारी संस्थानों में अवकाश रहेगा।
राज्य सरकार की ओर से जारी वर्ष 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर 31 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश रखा गया है। इसके चलते सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में नियमित कार्य नहीं होगा।
सरकार के निर्देशों के अनुसार, इस दिन राज्यभर के सरकारी विभागों में कामकाज बंद रहेगा। शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की संभावना है।