Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी के नाम पर 18 लाख की ठगी,फर्जी रिश्ता दिखाकर दूल्हा पक्ष को बनाया शिकार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अवाहदेवी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक परिवार ने वैवाहिक संबंध तय करने के बाद दूल्हा पक्ष से करीब 18 लाख रुपये और लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण हासिल कर लिए। शादी की तय तारीख से पहले ही आरोपी परिवार अचानक संपर्क से बाहर हो गया, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच रिश्ता तय होने के बाद रिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई थी। इस दौरान दूल्हा पक्ष ने दुल्हन को सोने के गहने और महंगे उपहार भेंट किए। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने व्यापार में निवेश, पारिवारिक जरूरतों और अन्य आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए समय-समय पर गूगल पे के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में करीब 18 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।पीड़ित परिवार का कहना है कि शादी 12 जुलाई को होनी तय थी। जब वे विवाह समारोह की तैयारियों के लिए निर्धारित मैरिज पैलेस पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम से वहां कोई बुकिंग ही नहीं कराई गई थी। इस पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने दुल्हन पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका फोन बंद मिला और परिवार पूरी तरह से गायब हो चुका था।घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस चौकी अवाहदेवी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन लेन-देन और संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि विवाह संबंध तय करने से पहले संबंधित परिवार की पूरी जानकारी और पहचान का सत्यापन अवश्य करें। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा कर बड़ी धनराशि या कीमती सामान देने से बचें, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी से सुरक्षित रहा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.