Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरसात में डेंगू-मलेरिया पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 40 टीमें घर-घर कर रहीं जांच

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद। बरसात के मौसम के साथ बढ़ते डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में विशेष अभियान शुरू कर दिया है। बीमारी की रोकथाम के लिए 40 विशेष टीमें फील्ड में तैनात की गई हैं, जो घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच कर रही हैं। अभियान के दौरान अब तक लार्वा मिलने पर 180 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के संभावित मरीजों के उपचार के लिए अलग वार्ड तैयार किए गए हैं। विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि वर्तमान में जिले में मलेरिया के तीन और डेंगू के दो मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने घरों और आसपास कूलर, गमले, पुराने टायर, छतों और गड्ढों में पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही स्थान डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने के प्रमुख स्रोत होते हैं। नियमित रूप से पानी बदलने और साफ-सफाई बनाए रखने से संक्रमण के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

डॉ. आहूजा ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द या अन्य लक्षण दिखाई दें तो वह तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराए। उन्होंने लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेने से भी बचने की सलाह दी।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर जांच, उचित उपचार और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता ही डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। विभाग ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.