Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में लटकते बिजली के तार बने खतरा, बारिश और आंधी में बढ़ रहा हादसों का डर

Summer express , फरीदाबाद I शहर के कई इलाकों में बिजली निगम की लापरवाही लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। विभिन्न स्थानों पर बिजली के तार खुलेआम लटके हुए हैं, जबकि कई जगह ये पेड़ों की टहनियों के बीच से गुजर रहे हैं। बारिश और तेज आंधी के दौरान ऐसे हालात बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा सके हैं।

सबसे चिंताजनक स्थिति पांच नंबर डी-ब्लॉक और प्याली चौक स्थित पार्कों की है, जहां बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं। इन पार्कों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम सैर और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

इसी तरह नागरिक अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी बिजली की तारें लटकती दिखाई दे रही हैं। अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर बिजली की लाइनें पेड़ों की टहनियों के बीच से गुजर रही हैं। बरसात के मौसम में इन तारों के संपर्क में आने से करंट फैलने और गंभीर हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन बिजली निगम के अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। हैरानी की बात यह है कि संबंधित एसडीओ, जेई और लाइनमैन के संज्ञान में मामला होने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

वहीं, बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल का कहना है कि विभाग की ओर से समय-समय पर पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई जाती है। हालांकि, शहर के कई क्षेत्रों में अब भी लटकते तार लोगों के लिए खतरे का कारण बने हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, मंडी में भीगा सैकड़ों क्विंटल बाजरा

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अर्णब चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी रहा। इससे पहले रातभर हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो डंपरों और रोडवेज बस की टक्कर, सात यात्री घायल

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूढ़ फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह दो डंपरों और राजस्थान रोडवेज की बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना में सात यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी...

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में शुरू हुई क्यूआर कोड से भुगतान की सुविधा, मरीजों को मिलेगी राहत

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा सरकार की ओर से नागरिक अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भी शुक्रवार से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों...

रामलीला मैदान की महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक होगी: संजय दत्त

पलवल, सुंदर कुंडू I हरियाणा कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने दावा किया कि महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कार्यकर्ता इस...

पलवल में बाल कुपोषण प्रबंधन की पायलट परियोजना की समीक्षा, विभागीय समन्वय पर जोर

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। जिला सचिवालय के सभागार में राज्य सहायता मिशन, हरियाणा की ओर से स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के अंतर्गत बाल कुपोषण के प्रबंधन के लिए चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से संचालित पायलट परियोजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.