Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:  विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष के गुप्त नवरात्रि बुधवार से श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ आरंभ हो गए। प्रातःकाल मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण और विशेष आरती के साथ माता रानी के गुप्त नवरात्रों का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।गुप्त नवरात्रि के पहले दिन पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता श्री नैना देवी के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा और दर्शन की विशेष व्यवस्था की। भक्तों को सुव्यवस्थित कतारों के माध्यम से माता के दर्शन कराए गए, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही।

धार्मिक मान्यता के अनुसार वर्ष में चार नवरात्रि मनाए जाते हैं, जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि के साथ दो गुप्त नवरात्रि भी शामिल हैं। गुप्त नवरात्रि को शक्ति साधना, विशेष पूजा-अर्चना, हवन और यज्ञ के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इसी कारण इन नौ दिनों में दूर-दराज़ से श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर विशेष अनुष्ठान कराते हैं और देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

 मुकेश शर्मा, पुजारी, श्री नैना देवी मंदिर:

“गुप्त नवरात्रि शक्ति साधना का विशेष पर्व है। इन दिनों माता की पूजा, हवन और यज्ञ का विशेष महत्व होता है। जो श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा और विधि-विधान से माता की आराधना करते हैं, उन पर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है। देशभर से श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा...

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.