Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्रावण संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, घंटों इंतजार के बाद हुए दर्शन

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास -: श्रावण मास की संक्रांति के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी धाम में गुरुवार को श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते मंदिर परिसर और मुख्य मार्गों पर लंबी कतारें लग गईं। स्थिति ऐसी रही कि दर्शन के लिए बनाई गई डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड तक पहुंच गई। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को माता के दर्शन के लिए लगभग दो से तीन घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद भक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ कतारों में खड़े रहे तथा माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।मंदिर प्रशासन और पुलिस विभाग ने भीड़ को नियंत्रित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए। सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया, जबकि दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया।

प्रशासन का अनुमान है कि आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी। विशेष रूप से 13 अगस्त से शुरू होने वाले पवित्र श्रावण अष्टमी मेले को लेकर भक्तों में अभी से भारी उत्साह देखा जा रहा है। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के चिंतपूर्णी धाम पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले की सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 18 जुलाई को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल करेंगे, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेकर मेले के सफल और व्यवस्थित आयोजन की रणनीति तैयार करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.