Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में मासूम की खाने की नली से निकाला पांच रुपये का सिक्का

Summer express, जींद। जींद के नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने साढ़े तीन साल के एक मासूम की खाने की नली में फंसे पांच रुपये के सिक्के को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जान बचा ली। करीब तीन घंटे तक चले जटिल एंडोस्कोपिक ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों को सफलता मिली। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शामलो कलां गांव निवासी साहिल का साढ़े तीन वर्षीय बेटा शिवांश घर में खेलते समय गलती से पांच रुपये का सिक्का निगल गया। सिक्का सीधे उसकी खाने की नली में फंस गया, जिससे उसे तेज दर्द और परेशानी होने लगी। परिजन पहले उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज संभव न होने पर उसे नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।

नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे का एक्स-रे कराया, जिसमें पुष्टि हुई कि सिक्का खाने की नली में फंसा हुआ है। इसके बाद ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में डॉ. सुषमलता और डॉ. सुक्रीति सहित विशेषज्ञों की टीम गठित की गई। मंगलवार रात बच्चे के जरूरी चिकित्सीय परीक्षण किए गए और ऑपरेशन की तैयारी पूरी की गई।

सुबह बच्चे के खाली पेट होने के बाद एंडोस्कोपी के जरिए ऑपरेशन शुरू किया गया। ऑपरेशन के दौरान सिक्का कई बार आगे खिसकने के बाद फिर नली में अटक जाता था, जिससे स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रही। चिकित्सकों ने धैर्य और सावधानी के साथ करीब तीन घंटे तक लगातार प्रयास किए और आखिरकार सिक्के को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ईएनटी सर्जन डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि सिक्का खाने की नली में फंसने के कारण बच्चे को लगातार दर्द हो रहा था। सभी आवश्यक जांच पूरी करने के बाद सही समय पर ऑपरेशन किया गया। विशेषज्ञ टीम के समन्वित प्रयासों से प्रक्रिया सफल रही और अब बच्चा पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वस्थ है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों की पहुंच से सिक्के, बैटरी और अन्य छोटी वस्तुएं हमेशा दूर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.