Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीएम गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामला: पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया- पुलिस चालान दाखिल कर चुकी, वीडियो साक्ष्य सीएफएसएल भेजे गए

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारी एवं पूर्व डीएम गगनदीप रंधावा आत्महत्या मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को बताया कि पुलिस इस मामले में चालान अदालत में पेश कर चुकी है। साथ ही मामले से जुड़े वीडियो साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भेज दिया गया है। सरकार के इस जवाब को रिकॉर्ड पर लेते हुए हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित कर दी।

इसी बीच मामले में आरोपी बनाए गए पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी हाई कोर्ट में आवेदन दायर कर उन्हें इस याचिका में पक्षकार बनाए जाने की मांग की है।

दरअसल, यह याचिका गगनदीप रंधावा की पत्नी ओपिंदर कौर ने दायर की है। उन्होंने हाई कोर्ट से मामले की जांच पंजाब पुलिस से लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की है।

याचिका में ओपिंदर कौर ने आरोप लगाया है कि उनके पति की आत्महत्या के मुख्य आरोपी पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर तथा अन्य लोग हैं। उनका कहना है कि मामले में प्रभावशाली लोगों के नाम होने के कारण राज्य सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है और न ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

याचिका में यह भी कहा गया है कि पंजाब पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की स्थिति में नहीं है, क्योंकि आरोप एक मौजूदा मंत्री, उनके पिता और अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों पर हैं। ऐसे में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जानी चाहिए।

इससे पहले हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अब पंजाब सरकार ने अदालत को जांच की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है और बताया है कि पुलिस चालान दाखिल कर चुकी है तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच सीएफएसएल में कराई जा रही है।सरकार का जवाब रिकॉर्ड पर लेने के बाद हाई कोर्ट ने मामले की आगे की सुनवाई सोमवार के लिए निर्धारित कर दी है। वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर की ओर से दायर पक्षकार बनाए जाने की अर्जी पर भी अदालत आगामी सुनवाई में विचार कर सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.