Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून के बीच HRTC सतर्क, चालक-परिचालकों के लिए जारी हुए सुरक्षा निर्देश

राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने अपने चालक-परिचालकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। निगम ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों (RM), डिपो प्रभारियों और बस अड्डा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून के दौरान बसों के संचालन और पार्किंग से जुड़े सभी सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

धर्मशाला डिपो के डीएम पंकज चड्डा ने बताया कि मुख्यालय से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बसों को केवल अधिकृत डिपो, बस अड्डों या चिन्हित सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क किया जाएगा। बाढ़ संभावित इलाकों, निचले क्षेत्रों और भूस्खलन की आशंका वाले स्थानों पर किसी भी परिस्थिति में बसें खड़ी नहीं की जाएंगी।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि बस पार्क करते समय पार्किंग ब्रेक का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर पहियों के आगे-पीछे व्हील चोक लगाकर वाहन को सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। रात्रि के समय बसों को केवल अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने और सड़क किनारे या असुरक्षित स्थानों पर बिना निगरानी के वाहन छोड़ने से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।इसके अलावा यदि भारी बारिश, भूस्खलन, सड़क बंद होने या किसी अन्य आपात स्थिति का सामना करना पड़े तो चालक-परिचालकों को तुरंत संबंधित आरएम या डिपो प्रभारी से संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश लेने और बस को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए कहा गया है। निगम ने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों को अपने सुपुर्द वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

डीएम पंकज चड्डा ने बताया कि मानसून के दौरान इस तरह की एडवाइजरी हर वर्ष जारी की जाती है, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित एवं निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सभी चालक-परिचालकों से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पालन करने की अपील की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.