Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तरी भारत सहित सावन मास पर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजी छोटी काशी

Summer express/मंडी /धर्मवीर- :वीरवार को छोटी काशी मंडी के शिवालय एक बार फिर बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे हैं, क्योंकि उत्तरी भारत सहित देवभूमि हिमाचल में आज से श्रावण यानी सावन मास का शुभारंभ हो गया है। मंडी शहर के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में सावन मास शुरू होते ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। देवभूमि हिमाचल में सावन का यह महीना 16 जुलाई यानी आज से 16 अगस्त तक मनाया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर 1100 कमल पुष्पों से होगा बाबा भूतनाथा का विशेष श्रृंगार

मठ मंदिर महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि इस बार सावन मास में 4 सोमवार आ रहे हैं। हर सोमवार को जहां विशेष रूप से बाबा का श्रृंगार किया जाएगा, वहीं सुबह सा़ढ़े तीन बजे से ही श्रद्धाुलओं के लिए मंदिर के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। हर सोमवार को मठ मंदिर में खीर के प्रसाद का भोग भी बाबा भूतनाथ को लगाया जाएगा। हर वर्ष की भांति श्रावन मास के अवसर पर बाबा भूतनाथ का जलाभिषेक शिवा बावड़ी के पवित्र जल से किया जाएगा। साथ ही 108 लीटर गंगाजल भी बाबा भूतनाथ को चढ़ाया जाएगा। 12 अगस्त यानि बुधवार के दिन कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसके अलावा 1100 कमल पुष्पों के साथ बाबा भूतनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके उपरांत 13 अगस्त को सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

बता दे कि सावन का यह महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। मान्यता है इस महीने में बाबा भोलेनाथ श्रद्धालुओं की किंचित मात्र से भी भक्ति से अति प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों हर मनोकामना पूरी कर देते हैं। मठ मंदिर में बाबा के दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं ने इस मौके पर जहां बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं सभी के मंगल जीवन की भी कामना की। इसके अलावा छोटी के अन्यों शिवालयों में भी सावन मास के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिली।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.