Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोलन में अवैध निर्माण और बेनामी जमीन सौदों पर हाईकोर्ट सख्त, विभागों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

Summer express/शिमला/संजू -:सोलन जिले के खील, जशली और आसपास के कई गांवों में कथित अवैध निर्माण, पहाड़ों की कटाई, वन क्षेत्र में अतिक्रमण और बेनामी जमीन सौदों के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित विभागों को नोटिस जारी किए हैं। अदालत ने वन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

जनहित याचिका सामाजिक संस्था अर्थ हीलर्स की ओर से दायर की गई है। संस्था का आरोप है कि सोलन जिले के खील, जशली, कोरोल, कैंथारी, पड़ज्ञानी, बड़ोग, कुमारहट्टी और आसपास के क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी कर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य किए गए हैं। याचिका में दावा किया गया है कि हिमाचल प्रदेश भूमि सुधार एवं किरायेदारी अधिनियम की धारा 118 का उल्लंघन करते हुए बेनामी सौदों के माध्यम से बाहरी लोगों को जमीनें बेची गईं और उन पर बहुमंजिला भवन खड़े किए गए।याचिका में यह भी कहा गया है कि कई स्थानों पर निर्धारित मानकों से अधिक ऊंची इमारतों का निर्माण किया गया है, जिससे पर्यावरण और स्थानीय संसाधनों पर दबाव बढ़ा है। संस्था के अनुसार अनियोजित निर्माण के कारण क्षेत्र में पानी, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। साथ ही कुछ भवनों में नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने के भी आरोप लगाए गए हैं।संस्था की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रिया सकलानी का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, वन विभाग और राजस्व विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद संस्था ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

वहीं संस्था के एक सदस्य, जो विजिलेंस विभाग से सेवानिवृत्त हैं, का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बेनामी जमीन सौदों और अवैध निर्माण का सिलसिला जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने पर संस्था के सदस्यों को धमकियों और हमलों का भी सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद संस्था ने पर्यावरण संरक्षण और कानून के पालन की मांग को लेकर अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प जताया है।मामले की अगली सुनवाई 17 अगस्त को निर्धारित की गई है, जिसमें अदालत संबंधित विभागों की स्टेटस रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.