Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू, बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था का सैलाब

एजेंसी | पुरी (ओडिशा)

भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध वार्षिक रथयात्रा गुरुवार को ओडिशा के पुरी में पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू हो गई। लगातार भारी बारिश और जलभराव के बावजूद आस्था का उत्साह कम नहीं हुआ।
देश-विदेश से आए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए पुरी की बड़दांडा (ग्रैंड रोड) पर विशाल जनसमूह के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई।
रथयात्रा की शुरुआत सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और ‘पाहंडी बीजे’ अनुष्ठान से हुई, जिसके तहत तीनों देवताओं को गर्भगृह से रथों तक लाया गया।
इसके बाद पुरी के गजपति महाराजा ने परंपरागत ‘छेरा पहंरा’ (स्वर्ण झाड़ू से रथों की सफाई) की रस्म निभाई। अनुष्ठानों के पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं ने विशाल रस्सों से रथों को खींचते हुए श्रीगुंडिचा मंदिर की ओर यात्रा आरंभ कराई।
पिछले करीब दो दिनों में पुरी में 200 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। ‘जय जगन्नाथ’ के उद्घोष, शंखध्वनि और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच हजारों श्रद्धालु बारिश में भी रथ खींचने के लिए उमड़े। प्रशासन ने यात्रा को सुचारु बनाए रखा।

यात्रा के दौरान भगदड़, 1 की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी

पुरी। रथयात्रा के दौरान गुरुवार को भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए। कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने और दम घुटने की शिकायत के बाद उन्हें पुरी जिला अस्पताल व अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पारंपरिक ‘पहांडी’ रस्म के दौरान दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। जब भगदड़ मची उस वक्त पुरी में तेज बारिश हो रही थी। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद थे। कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ के चलते रेस्क्यू किया गया। शाम करीब 7.30 बजे भगवान जगन्नाथ का रथ आगे बढ़ सका। कुछ ही मीटर चलने के बाद पहले दिन की यात्रा रोक दी गई।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंडोह डैम से देहरा तक ब्यास नदी के प्रभावितों के लिए बन रहा इमरजेंसी एक्शन प्लान

Summer express/मंडी, धर्मवीर- बीबीएमबी प्रबंधन पहली बार पंडोह डैम से लेकर देहरा तक ब्यास नदी के कारण प्रभावित होने वालों के लिए डैम ब्रेक एनालिसिस और इमरजेंसी एक्शन प्लान बनाने जा रहा है। इसके लिए आइआइटी रूड़की के आइसीईडी सेंटर की मदद से प्रपोजल तैयार की जा रही है। इस प्लान के तहत पंडोह डैम...

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे...

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.