Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद के पंशुल बंसल ने रचा इतिहास: NEET UG में AIR-2 हासिल, AIIMS से MBBS का सपना

Summer express, फरीदाबाद। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 में फरीदाबाद के छात्र पंशुल बंसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में दूसरा स्थान (AIR-2) हासिल किया है। सेक्टर-21सी निवासी पंशुल ने 720 में से 715 अंक प्राप्त कर दिल्ली-एनसीआर में पहला स्थान अपने नाम किया। अब उनका लक्ष्य एम्स (AIIMS) नई दिल्ली से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर न्यूरो सर्जरी या कार्डियोलॉजी के क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉक्टर बनना है।

पंशुल के पिता संजीव कुमार बंसल उद्योगपति हैं, जबकि उनकी मां एक प्रमुख समाचार संस्थान में कंपनी सचिव हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

री-नीट बना सफलता की नई शुरुआत

पंशुल ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के समर फील्ड स्कूल से पूरी की और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी एलन करियर इंस्टीट्यूट से की। उन्होंने बताया कि पहली बार नीट परीक्षा के दौरान अत्यधिक मानसिक दबाव के कारण उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा और उन्हें 696 अंक मिले। हालांकि, पेपर लीक विवाद के बाद दोबारा परीक्षा (री-नीट) का मौका मिला तो उन्होंने इसे नई शुरुआत के रूप में लिया।

उन्होंने बताया कि दूसरी परीक्षा में बिना किसी दबाव के शामिल हुए, जिससे पहले की गलतियों में सुधार हुआ और बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के टॉप रैंकर्स में जगह बनाई।

12 से 13 घंटे की पढ़ाई, AI टूल्स से बनाई दूरी

पंशुल ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित और अनुशासित पढ़ाई को दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह रोजाना 12 से 13 घंटे पढ़ाई करते थे और तय समय-सारिणी का पूरी तरह पालन करते थे। पढ़ाई के दौरान उन्होंने किसी भी एआई टूल का उपयोग नहीं किया। किसी विषय में कठिनाई आने पर वह शिक्षकों से मार्गदर्शन लेते या किताबों की मदद से उसे समझते थे।

उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। इसलिए हर कुछ महीनों में टेस्ट के बाद दोस्तों के साथ समय बिताते थे और खाली समय में यूट्यूब तथा एनिमेशन वीडियो देखते थे।

पढ़ाई के साथ संगीत में भी रुचि

पढ़ाई के अलावा पंशुल संगीत के भी शौकीन हैं। मानसिक तनाव कम करने के लिए वह पियानो बजाते हैं। उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ लंदन (ग्रेड-2) और रॉक स्कूल (ग्रेड-4) से अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगीत प्रमाणपत्र भी हासिल किए हैं।

उनका शैक्षणिक रिकॉर्ड भी लगातार उत्कृष्ट रहा है। 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में उन्होंने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा जेईई मेन परीक्षा में भी उन्होंने 99.5 परसेंटाइल स्कोर किया, लेकिन उनका सपना हमेशा से चिकित्सा क्षेत्र में करियर बनाने का रहा।

पंशुल की इस उपलब्धि को फरीदाबाद ही नहीं, पूरे हरियाणा के लिए गर्व की बात माना जा रहा है। उनकी सफलता ने मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले हजारों छात्रों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.