Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में स्वास्थ्य विभाग के 8 वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी, सरकार ने मांगी चार्जशीट

Summer express, हिसार। हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यों के प्रति लापरवाही और जिम्मेदारियों के निर्वहन में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। हिसार जिले के आठ वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इन अधिकारियों पर सार्थक टीम की ओर से जारी नोटिसों का संतोषजनक जवाब नहीं देने और कार्य निष्पादन में अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन न करने के आरोप हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-8 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आरोप पत्र (चार्जशीट) तैयार कर नियमानुसार सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित है, उनमें हिसार की सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, सीएचसी मंगाली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सज्जन, सीएचसी सीसवाल की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशिमा चौधरी, सीएचसी खांडा खेड़ी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र शर्मा, सीएचसी मिर्चपुर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम, सीएचसी आर्यनगर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशनलाल, उप सिविल सर्जन (एनटीईआईपी) डॉ. जितेंद्र शर्मा तथा उप सिविल सर्जन (एनसीडी) डॉ. नीरू गुप्ता शामिल हैं।

सरकार ने महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (डीजीएचएस) को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र का मसौदा तैयार कर आवश्यक अनुमोदन के बाद 15 दिनों के भीतर सरकार को भेजा जाए। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा के मिशन निदेशक को भी इस मामले से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज शीघ्र स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय, पंचकूला को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विभागीय कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

सरकार के इस फैसले को स्वास्थ्य विभाग में जवाबदेही बढ़ाने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और जवाबदेही की कमी अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.