Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब बागवानों को राहत: एमआईएस के बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ जारी, डिजिटल पोर्टल से होगी खरीद प्रक्रिया आसान

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत लंबित भुगतान जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के दौरान एमआईएस के अंतर्गत खरीदे गए सेबों के बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से पात्र बागवानों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन उत्पादकों ने एमआईएस के तहत 30 बैग तक सेब बेचे थे, उन्हें भुगतान पहले ही किया जा चुका है। वहीं, 100 बैग या उससे अधिक सेब बेचने वाले बागवानों के भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि सभी पात्र किसानों को समय पर उनकी राशि मिल सके।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी खरीद सीजन की तैयारियों की भी समीक्षा की और हॉर्टिकल्चर मंडी इंटरवेंशन स्कीम (HMIS) की नई वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सेब खरीद, परिवहन, प्रसंस्करण और भुगतान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित होगी। इससे रिकॉर्ड प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी।नई व्यवस्था के तहत सेब उत्पादकों को आधार संख्या, भूमि का विवरण और बैंक खाते की जानकारी देकर पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद वे अपनी उपज बेचने के लिए ऑनलाइन समय स्लॉट बुक कर सकेंगे, जिससे कलेक्शन सेंटरों पर भीड़ और प्रतीक्षा समय में कमी आएगी। खरीद और भुगतान से संबंधित सभी अपडेट किसानों को एसएमएस के माध्यम से उनके मोबाइल फोन पर भेजे जाएंगे।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद सीजन शुरू होने से पहले सभी कलेक्शन सेंटरों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों से भी सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों और बागवानों के हितों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा सेब विपणन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और बागवान हितैषी बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.