Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बिजली की रिकॉर्ड मांग, 16 जिलों में यलो अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार बढ़ रही गर्मी और उमस ने बिजली की खपत को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। मानसून की धीमी रफ्तार के चलते लोगों की निर्भरता कूलर और एयर कंडीशनर पर बढ़ गई है, जिससे बिजली व्यवस्था पर भारी दबाव बन गया है। भारत सरकार के आधिकारिक विद्युत प्रवाह पोर्टल के अनुसार 17 जुलाई को राज्य में बिजली की अधिकतम मांग 14,429 मेगावाट दर्ज की गई, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले 16 जुलाई को यह मांग 14,255 मेगावाट थी। यानी केवल 24 घंटे में बिजली की मांग में 174 मेगावाट की वृद्धि हुई।

बढ़ती मांग के बीच बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राज्य में 12.60 मिलियन यूनिट बिजली की कमी दर्ज की गई, जो कुल मांग का लगभग 6.10 प्रतिशत है। आपूर्ति में आई इस कमी के कारण कई जिलों में लंबे समय तक बिजली कटौती करनी पड़ी। हिसार के गंगवा गांव समेत कई स्थानों पर लोगों ने बिजली कटौती से परेशान होकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा सरकार को पावर एक्सचेंज से लगभग 1,479 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदनी पड़ी। इससे ग्रिड पर बढ़ते दबाव को कम करने और उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने का प्रयास किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सुस्ती का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रोहतक सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में 40.5 डिग्री और नारनौल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। रात के समय भी लोगों को राहत नहीं मिली। फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री और रोहतक में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Lock Modified DateMove to trash

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित कुल 16 जिलों में उमस भरी गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि विभाग ने उम्मीद जताई है कि 19 जुलाई की रात से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 20-21 जुलाई को मानसून दोबारा सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फिलहाल बाजरा और ग्वार की बुवाई कुछ समय के लिए टालने की सलाह दी है, जबकि धान की रोपाई जारी रखने को कहा गया है। जिन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है, वहां कपास की फसल में जलभराव रोकने के लिए निकासी की उचित व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है। साथ ही पशुपालकों को अत्यधिक उमस के कारण पशुशालाओं और पोल्ट्री फार्मों में साफ-सफाई और पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.