Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समाजसेवी एवं हिमाचल कॉपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा के नेतृत्व में 90 महिलाओं ने किए माता बगलामुखी के दर्शन

Summer express, सुभाष चंद , बिलासपुर | ग्राम पंचायत तल्याणा के अंतर्गत आने वाले गांव समेला, लूहारड़ा और मोरसिंघी, टंडोरी की महिलाओं के लिए समाजसेवी एवं कॉपरेटिव बैंक के निदेशक सुनील शर्मा के नेतृत्व में माता बगलामुखी धाम की धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में लगभग 90 महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया तथा माता बगलामुखी के पवित्र दरबार में माथा टेककर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद समाजसेवी सुनील शर्मा ने सभी महिलाओं से बातचीत की और उनके  क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन समस्याओं का समाधान प्रशासनिक स्तर पर संभव होगा, उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से मामला उठाया जाएगा और हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

सुनील शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं को धार्मिक आस्था से जोड़ने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए लगातार कार्य करना है।

यात्रा में शामिल महिलाओं ने इस पहल के लिए सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, बल्कि जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से सीधे बातचीत करने का अवसर भी प्राप्त होता है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.