Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घाटे से उबरने की कवायद: HRTC फिर शुरू करेगा वेट लीज बस सेवा, पहले अंतरराज्यीय रूटों पर फोकस

Summer express, शिमला। वित्तीय चुनौतियों से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने एक बार फिर वेट लीज (Wet Lease) मॉडल पर बसें संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 2200 करोड़ रुपये के घाटे के बावजूद निगम प्रबंधन अंतरराज्यीय रूटों पर इस व्यवस्था को दोबारा लागू करने की योजना बना रहा है। इस प्रस्ताव पर हाल ही में उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

जानकारी के अनुसार, वेट लीज योजना का प्रस्ताव पहले से बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं था, लेकिन चर्चा के दौरान इसे विशेष प्रस्ताव के रूप में रखा गया। बीओडी ने एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक को इस संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा।

एचआरटीसी का मानना है कि दिल्ली, चंडीगढ़, अंबाला, पंजाब और अन्य राज्यों के लिए संचालित कई अंतरराज्यीय रूट लगातार घाटे में चल रहे हैं। ऐसे में वेट लीज मॉडल के जरिए इन मार्गों पर बस सेवाओं को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का प्रयास किया जाएगा।

एचआरटीसी ने इससे पहले भी वेट लीज योजना लागू की थी। उस समय इस मॉडल के तहत लग्जरी, डीलक्स और कुछ साधारण बसों सहित करीब 120 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई गई थीं। शिमला, धर्मशाला, चंबा, कुल्लू-मनाली समेत कई प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए बस सेवाएं संचालित की गई थीं। योजना के तहत बस संचालकों को तय दर के अनुसार प्रति किलोमीटर भुगतान किया जाता था। कुछ मामलों में डीजल की व्यवस्था एचआरटीसी करता था, जबकि कुछ रूटों पर निजी ऑपरेटर स्वयं ईंधन उपलब्ध कराते थे।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना को दोबारा शुरू करने के पीछे दो प्रमुख कारण हैं। पहला, कई रूटों पर लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है और दूसरा, निजी ऑपरेटरों की ओर से नए रूटों पर बसें चलाने में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई जा रही। पिछले तीन वर्षों में परिवहन विभाग 250 से अधिक रूट निजी ऑपरेटरों को आवंटित करने के लिए आवेदन मांग चुका है, लेकिन केवल 52 रूटों पर ही बस संचालन शुरू हो सका।

हालांकि, वेट लीज योजना पहले भी विवादों में रह चुकी है। पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के कार्यकाल में शुरू की गई इस व्यवस्था का एचआरटीसी कर्मचारियों ने विरोध किया था। उस समय निजी ऑपरेटरों को अधिक भुगतान, संचालन में मनमानी और अन्य राज्यों से अवैध सामान ढोने जैसे आरोप लगाए गए थे। बाद में सत्ता परिवर्तन के बाद इस योजना को बंद कर दिया गया था।

अब एक बार फिर एचआरटीसी इस मॉडल को नई रणनीति के साथ लागू करने की तैयारी कर रहा है। निगम का उद्देश्य घाटे वाले रूटों पर सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुचारु बनाए रखना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केएमपी एक्सप्रेसवे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटा, सड़क पर लगी भीषण आग

Summer express, तावड़ू (नूंह)। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर खोड़ बसई सीमा क्षेत्र के पास एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी की ढलान पर केमिकल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क पर गिरते ही उसमें भरा केमिकल फैल गया और कुछ ही देर में आग लग गई। सड़क पर फैले...

शहद और मधुमक्खी के मोम से तैयार इको-फ्रेंडली उपहारों से सजेगी दिवाली, MHU के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

Summer Express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। दिवाली के अवसर पर बाजार में जहां मिठाइयों और पारंपरिक उपहारों की मांग बढ़ रही है, वहीं महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय (MHU), करनाल के विद्यार्थियों ने इस बार त्योहार के लिए कुछ अनूठे और पर्यावरण के अनुकूल उपहार तैयार किए हैं। विद्यार्थियों ने शहद और मधुमक्खियों से मिलने वाले...

दीपावली पर पलवल के बाजार पहुंचे खेल मंत्री गौरव गौतम, व्यापारियों से की मुलाकात

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू) | दीपावली के त्योहार पर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बुधवार को पलवल के मुख्य बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान व्यापारियों ने मंत्री का दुकानों पर बैठाकर तिलक और...

CM सुक्खू का विधायक हंसराज पर हमला,बोले- 15 साल तक सत्ता में रहकर शिक्षा के मुद्दे क्यों नहीं उठाए?

Summer express/चंबा/ मंजूर पठान- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुराह दौरे के दौरान भाजपा विधायक हंसराज पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही बयानबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 15 साल तक विधायक रहने के बावजूद हंसराज ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था सुधारने...

दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार 5 नवंबर को पैतृक गांव भामे कलां में होगा

Summer express, चंडीगढ़। दलजीत सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत के निर्देश के बाद अब उनका अंतिम संस्कार 5 नवंबर को पैतृक गांव भामे कलां में किया जाएगा। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने खुली अदालत में ही अपना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.