Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में 20-21 जुलाई को अत्यधिक बारिश का खतरा, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों में मानसून के और अधिक सक्रिय होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 18 से 22 जुलाई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए कई जिलों में रेड अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे भूस्खलन, अचानक बाढ़ और यातायात बाधित होने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

IMD शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई को चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 जुलाई से मानसून और अधिक सक्रिय होगा। इस दिन कांगड़ा, मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि चंबा, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, सिरमौर और सोलन में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शिमला, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में सामान्य से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

21 जुलाई को भी मौसम के तेवर बने रहेंगे। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर के लिए फिर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शिमला, सोलन और हमीरपुर में ऑरेंज तथा ऊना और बिलासपुर में येलो अलर्ट रहेगा। 22 जुलाई को कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और जल स्रोतों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बंद होने जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं, इसलिए सभी नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.