Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में कक्षा छठी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यालय प्रशासन ने जिला मंडी के पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है। प्रवेश नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के माध्यम से किया जाएगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 जुलाई, 2026 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।उन्होंने जानकारी दी कि केवल वही विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिला मंडी के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी अथवा गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं। साथ ही, आवेदक का स्थायी निवास भी जिला मंडी का होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई, 2015 से 31 जुलाई, 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए।

प्रधानाचार्य के अनुसार, कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर, 2026 को निर्धारित की गई है। परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का चयन विद्यालय में प्रवेश के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए पात्र विद्यार्थी इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।विद्यालय प्रशासन ने जिला मंडी के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, अध्यापकों तथा अभिभावकों से भी अपील की है कि वे इस प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी योग्य छात्र आवेदन से वंचित न रहे।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अभिभावक किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विद्यालय के दूरभाष नंबर 01905-282046, 9805319303 और 7500741897 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.