सौरव अरोड़ा | लुधियाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेस नेता कमलजीत सिंह कड़वल के बीच लंबे समय से चला आ रहा राजनीतिक विवाद शुक्रवार को समाप्त हो गया।
दोनों नेता गुरुद्वारा श्री आलमगीर साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर अरदास की और एक दूसरे को गले लगाते हुए अपने सभी मतभेद भुलाकर फिर से साथ काम करने का ऐलान किया।
दोनों नेताओं ने कहा कि गुरु घर की हजूरी में उन्होंने अपने गिले-शिकवे समाप्त कर दिए हैं और अब जनता की सेवा तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।