Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजनीति से सन्यास लेकर संत रामपाल की शरण में पहुंचे कौल सिंह ठाकुर

Summer express/मंडी/ धर्मवीर- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर राजनीति से सन्यास लेकर संत रामपाल की शरण में चले गए हैं। संत रामपाल के आफिशियल फेसबुक अकाउंट पर कौल सिंह ठाकुर के उनसे मिलने और वार्तालाप का पूरा वीडियो शेयर किया गया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कौल सिंह ठाकुर अपनी धर्मपत्नी और अन्य रिश्तेदारों के साथ संत रामपाल की शरण में पहुंचे थे।

यहां उन्होंने संत रामपाल की चप्पलों के आगे नतमस्तक होकर माथा टेका और संत रामपाल के चरणों मंे भी दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने संत रामपाल को बताया कि वे हिमाचल में 8 बार एमएलए, 4 बार मंत्री, 1 बार विधानसभा अध्यक्ष और 2 बार पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं और अब राजनीति से सन्यास लेकर उनकी शरण में आ गए हैं। उन्होंने हरियाणा के दिग्गज नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अपनी नजदीकियों का जिक्र भी किया। साथ ही उन्होंने संत रामपाल को हर वर्ष दो महीने, मई और जून में हिमाचल का प्रवास करने का निमंत्रण भी दिया। कौल सिंह ने संत रामपाल को हिमाचली टोपी पहनाई जबकि उनकी धर्मपत्नी ने हिमाचल के आग्रेनिक फल भेंट किए। कौल सिंह ठाकुर ने अपनी पत्नी को ठीक करने की गुहार भी संत रामपाल से लगाई।

संत रामपाल ने कौल सिंह को दीक्षा लेने की दी सलाह

संत रामपाल ने कौल सिंह ठाकुर को दीक्षा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस जन्म में जो करना था वो कर लिया अब अगले जन्म की तैयारी करो और भक्ति में डूब जाओ। संत रामपाल ने उन्हें मंत्र देने की बात भी कही जिसमें शक्ति होती है। यही नहीं संत रामपाल ने उदाहरण देते हुए बताया कि अध्यात्म रूपी बैटरी को चार्ज करने के लिए जो ऑरिजिनल चार्जर चाहिए होता है वह पूरे विश्व में सिर्फ उनके पास ही है। उन्होंने अपने अनुयायियों को कौल सिंह ठाकुर की खूब आव-भगत करने के निर्देश भी दिए।

देवी-देवताओं के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं संत रामपाल

बता दें कि संत रामपाल का हमेशा ही विवादों के साथ नाता रहा है। कुछ समय पहले उन्होंने देवी-देवताओं को लेकर टिप्पणी की थी और संत कबीर को ही सर्वोच्च बताया था। उन्होंने बाकी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना को व्यर्थ बताया था। हिमाचवल के हिंदू संगठनों ने इसका खूब विरोध भी किया था। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.