Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सावन के पहले सोमवार को छोटी काशी के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Summer express/मंडी /धर्मवीर-: सावन महीने के पहले सोमवार पर छोटी काशी मंडी के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह चार बजे जब मंदिरों के कपाट खुले तो उसके साथ ही भक्तों का दर्शनों के लिए तांता लग गया। शहर के सभी शिवालयों में भक्त सुबह से ही कतारों में खड़े होकर दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। भोले बाबा से आशीवार्द प्राप्त करने के लिए कोई जल चढ़ा रहा था तो कोई फल-फूल, किसी ने विल्व पत्र चढ़ाए तो किसी ने धतूरा अर्पित करके अपने लिए आशीवार्द मांगा। बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी के पुजारी महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें दर्शनों के लिए लगी हुई हैं। मंदिर में भक्तों के लिए 5 क्वींटल दूध से बनी खीर को प्रसाद के रूप में बांटा जा रहा है।

वहीं, भक्तों में भी पहले सोमवार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शहर का कोई शिवालय ऐसा नहीं था जहां भक्त दर्शनों के लिए न पहुंचे हों। स्थानीय निवासी प्रेम चंद और करण ने बताया कि यह उनका सौभाग्य है कि वह छोटी काशी में रहकर भोले बाबा की शरण में हैं। यहां के शिवालयों की अपनी एक अलग महिमा है। यहां भगवान शिव के ऐसे-ऐसे मंदिर हैं जो दूसरे किसी स्थान पर देखने को नहीं मिलते। बता दें कि बीती 16 जुलाई से सावन महीने की शुरूआत हो गई है और 15 अगस्त को इसकी समाप्ति होगी। इस बार सावन महीने में चार सोमवार आ रहे हैं और सावर महीने के सोमवार को विशेष माना जाता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.