Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दहेज प्रताड़ना केस में लापरवाही पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार सख्त, महिला थाना SHO और ASI सस्पेंड करने के निर्देश

Summer express, मोनिका रावत ,पंचकूला | हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में दहेज प्रताड़ना के एक मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताते हुए महिला थाना पंचकूला की SHO राजेश कुमारी और ASI कविता को निलंबित करने के निर्देश दिए।

सेक्टर-15 निवासी मनीषा कुमारी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि जांच के दौरान पुलिस ने उनके ससुर का नाम केस में शामिल नहीं किया, जबकि उन्होंने छह लाख रुपये लेने के सबूत भी उपलब्ध कराए थे। इसके बावजूद जांच अधिकारी ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

सुनवाई के दौरान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पाया कि शिकायत की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मामले का एक आरोपी पुलिसकर्मी है, जो वर्तमान में यमुनानगर सीआईए में तैनात है। मंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस ने सही तरीके से कार्रवाई नहीं की और तत्काल SHO राजेश कुमारी तथा ASI कविता को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

बैठक में मौजूद डीसीपी अदिति ने सुझाव दिया कि पहले मामले की जांच कर ली जाए और उसके बाद निलंबन पर निर्णय लिया जाए। इस पर मंत्री ने स्पष्ट कहा, “इनको मैं आज ही सस्पेंड करता हूं। अगर जांच में इनकी कोई भूमिका नहीं मिलती है तो इन्हें फिर बहाल कर देना, लेकिन आज ये सस्पेंड होंगी।” साथ ही उन्होंने दोनों अधिकारियों का मुख्यालय भौंडसी रखने की भी सिफारिश की और कहा कि इन्हें कानून की बेहतर जानकारी की जरूरत है।

तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में अनुपस्थित रहने पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंचायती राज विभाग के एक्सईएन, HSIIDC के एक्सईएन और जिला बाल कल्याण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीनों अधिकारी बिना पूर्व सूचना के बैठक में नहीं पहुंचे और न ही मंत्री या उपायुक्त को अपने अनुपस्थित रहने की जानकारी दी। मंत्री ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश दिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.